डॉ. जमाल अहमद की वापसी पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की का बड़ा बयान

संध्या न्यूज-sandhya news
2 Min Read
aa ac bc fbee

JPSC से इस्तीफे के बाद मूल पद पर लौटने की प्रक्रिया पर बोलीं मंत्री- कार्मिक विभाग बेहतर बता सकता है नियम

हजारीबाग। हजारीबाग के सेंट कोलंबस कॉलेज में डॉ. जमाल अहमद की मूल पद पर वापसी को लेकर उठ रहे सवालों पर कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपनी प्रतिक्रिया दी। हजारीबाग परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब उनसे इस मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति जेपीएससी से इस्तीफा देने के बाद अपनी मूल स्थापना पर वापस सेवा में लौटता है, तो इसकी प्रक्रिया और नियमों की स्पष्ट जानकारी कार्मिक विभाग ही बेहतर तरीके से दे सकता है।

मूल पद पर वापसी को लेकर उठे सवाल

डॉ. जमाल अहमद की जेपीएससी से वापसी के बाद उनके सेंट कोलंबस कॉलेज में मूल पद पर लौटने को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक स्तर पर सवाल उठे हैं। इसी को लेकर मंत्री से स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया था।

मंत्री ने इस मामले में सीधे तौर पर कोई प्रशासनिक निष्कर्ष देने के बजाय नियम और प्रक्रिया के लिए कार्मिक विभाग को सक्षम बताया।

छात्र आंदोलन पर भी बोलीं मंत्री

बातचीत के दौरान जेपीएससी-जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन का भी मुद्दा उठा। मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं से जुड़ी शिकायतों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सरकार ने कार्रवाई की है। मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उन्होंने इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की।

Share This Article
"संध्या न्यूज हजारीबाग और झारखंड की स्थानीय खबरों को कवर करने वाली एक समर्पित टीम है, जो निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता में विश्वास रखती है।"
🏠 होम 🔥 ताज़ा ख़बरें 💬 व्हाट्सएप 📺 यूट्यूब
error: Content is protected !!