कुएं में डूबी गाय को महापौर के सहयोग से निकाला गया, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

संध्या न्यूज-sandhya news
2 Min Read
cddc da ce bbdd ddbdd

हजारीबाग। शहर के पगमील-मंडई रोड स्थित एक कुएं में गाय के डूब जाने से पिछले दो दिनों से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कुएं से दुर्गंध आने के कारण स्थानीय लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका भी बनी हुई थी। मामले की जानकारी स्थानीय लोगों ने नगर निगम महापौर अरविंद कुमार राणा को दी।

सूचना मिलते ही महापौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कुएं से गाय के शव को बाहर निकालने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद गाय के शव को कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले दो दिनों से गाय कुएं में डूबी हुई थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही थी और लोगों को परेशानी हो रही थी। समय पर कार्रवाई नहीं होने पर स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही थी।

महापौर की पहल पर नगर निगम की टीम द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने इस कार्य के लिए महापौर अरविंद कुमार राणा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सूचना मिलते ही उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

Share This Article
"संध्या न्यूज हजारीबाग और झारखंड की स्थानीय खबरों को कवर करने वाली एक समर्पित टीम है, जो निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता में विश्वास रखती है।"
🏠 होम 🔥 ताज़ा ख़बरें 💬 व्हाट्सएप 📺 यूट्यूब
error: Content is protected !!